रांची में हॉकी के शौकीनों के लिए एक बार फिर उत्साह की लहर देखने को मिलेगी। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 का 28 दिसंबर से 26 जनवरी तक तीन शहरों – चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में खेली जाएगी।
लीग में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के मुकाबले होंगे। महिला हॉकी इंडिया लीग के सभी मैच रांची में आयोजित होंगे। पुरुष लीग 3 से 9 जनवरी तक चेन्नई में, 11 से 16 जनवरी तक रांची में और 17 से 26 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। महिला लीग 28 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक रांची में चलेगी।
लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें शामिल हैं:
रांची रॉयल्स
तमिलनाडु ड्रैगन्स
हैदराबाद तूफान
JSW सूरमा हॉकी क्लब
स्ट्राची रारह बंगाल टाइगर्स (डिफेंडिंग चैंपियंस)
वेदांता कलिंग लांसर्स
SG पाइपर्स
HIL गवर्निंग काउंसिल
इस बार रांची मैदान पर सभी टीमों को चीयर करने के लिए तैयार है। हॉकी के इस महाकुंभ में खेल प्रेमियों को भरपूर रोमांच और उत्साह का अनुभव मिलेगा।










