नालंदा में राहुल गांधी का वादा – इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो नालंदा बनेगा फिर ज्ञान का वैश्विक केंद्र

Share this News:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र के चंडासी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि देश और बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो नालंदा में फिर से दुनिया का सबसे उत्कृष्ट विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जो ज्ञान और शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि प्राचीन काल में नालंदा पूरे विश्व में ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक था, लेकिन आज बिहार के युवा रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों और देशों में मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, जहाँ परीक्षाओं से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो जाते हैं, जिससे प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा और आरएसएस पर देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “आज बिहार की सरकार असल में केंद्र की मोदी सरकार चला रही है, नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं, जबकि फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं।”

राहुल गांधी ने जनता से अपील की कि इस बार बिहार बदलाव लाए और इंडिया गठबंधन को मौका दे, ताकि नालंदा और बिहार एक बार फिर शिक्षा, विकास और रोजगार का केंद्र बन सकें।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *