बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत पर रांची में श्रद्धांजलि, सीएम-राज्यपाल ने किया नमन

Share this News:

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल को विशेष रूप से सजाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधायक कल्पना सोरेन, रांची की मेयर रोशनी खलखो सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। सभी ने धरती आबा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों तथा योगदान को याद किया।

इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया। शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को लेकर उनके संदेशों को याद किया गया।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *