विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने गुपचुप सगाई कर ली है. जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा. दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई. हालांकि अभी इस कपल की तरफ से इसकी आधारिक घोषणा नहीं हुई है. बता दें, दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. इनकी मुलाकात और नजदीकियां फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) के सेट से शुरू हुई. फिर ये प्यार में बदली और इन्होंने शादी करने का फैसला लिया. लेकिन दोनों ने हमेशा अपनी प्राइवेसी को मेंटेन रखा. फैंस इन्हें परफेक्ट कपल मान रहे हैं.
रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल फरवरी 2026 में शादी कर सकता है. कुछ सोर्सेज में आखिरी हफ्ते का जिक्र है. हालांकि ये डेट उनके प्रोफेशनल शेड्यूल पर निर्भर करेगी. ये डेस्टिनेशन वेडिंग भी हो सकती है. सोशल मीडिया पर ये खबर फैलने से फैंस बहुत खुश हैं. कई पोस्ट पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. जैसे एक यूजर ने लिखा- “Rowdy Boy को उसकी National Crush मिल गई !
बता दें, रश्मिका की इससे पहले रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी लेकिन 2018 में वो टूट गई. वहीं कुछ वक्त पहले विजय ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था लेकिन पार्टनर का नाम नहीं बताया था. अभी रश्मिका ‘थम्मा’ और विजय ‘VD14’ में बिजी हैं. दोनों की सगाई की आधारिक घोषणा का फैंस अभी भी इंतजार कर रहे हैं. लेकिन यह खबर टॉलीवुड का सबसे बड़ा अपडेट बन चुकी है.










