COD पर अतिरिक्त शुल्क की शिकायतों पर केंद्र सख्त, मंत्री ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Share this News:

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कैश ऑन डिलीवरी (CoD) के लिए ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स की ओर से ग्राहकों से ऐक्स्ट्रा पैसा लिए जाने की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जोशी ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस हरकत को डार्क पैटर्न कहा जाता है जिससे उपभोक्ताओं को गुमराह किया जाता है और बेजा फायदा उठाया जाता है।’ जोशी ने कहा, ‘इन प्लैटफॉर्म्स की गहराई से जांच के कदम उठाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की ‘जाएगी।’

रेकॉर्ड तोड़ बिक्री
उपभोक्ता मामलों के विभाग को शिकायतें मिली हैं कि कुछ ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ऑर्डर करते समय ही पैसे देने का दबाव उपभोक्ताओं पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए वे कैश ऑन डिलीवरी पर ऐक्स्ट्रा चार्ज जोड़ दे रहे हैं, जिससे उपभोक्ता यह विकल्प न चुने। ऐसी शिकायतें भी मिली हैं कि जिस ऑर्डर के लिए पेमेंट हो चुका है, उसके कैंसल होने पर रिफंड में देर की जा रही है।

कंस्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि इन मामलों में संबंधित ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स से जवाब तलब किया जा रहा है। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद नवरात्र के दौरान बिक्री ने कई साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। त्योहारी खरीदारी में सभी कैटगरीज में बिक्री में भारी उछाल आई। इसमें कार और दोपहिया वाहन शामिल हैं। बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन और स्मार्टफोन की बिक्री भी खूब बढ़ी।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *