iPhone खरीदने वालों को झटका! Apple ने बढ़ाई iPhone 17, Air और 17e की कीमत

Share this News:

Apple ने पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 और iPhone Air के साथ-साथ साल की शुरुआत में आए iPhone 17e की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। इन डिवाइसेज की कीमत में 65,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo के लॉन्च होते ही एप्पल ने पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। इसके अलावा पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17e और इस साल मार्च में पेश हुए iPhone 17e के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इनकी कीमत में 65,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। वहीं, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को कंपनी ने अपने आधिकारिक स्टोर से हटा दिया है। नए आईफोन लॉन्च होते ही कंपनी ने यूजर्स की जेब पर बड़ा बोझ डाल दिया है।

iPhone 17 की नई कीमत
एप्पल का यह आईफोन पिछले साल सितंबर में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। यह फोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसकी कीमत में 17,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यह अब 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। वहीं, इसका 512GB वाला वेरिएंट 1,24,900 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।

iPhone Air की नई कीमत
एप्पल के अब तक के सबसे पतले फोन को पिछले साल भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह आईफोन अब भारत में 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसकी कीमत में 65,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। यह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके 512GB और 1TB वाले वेरिएंट को क्रमशः 1,39,900 रुपये और 1,59,900 रुपये में उतारा गया था। प्राइस हाइक के बाद अब ये दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,74,900 रुपये और 2,24,900 रुपये में मिलेंगे।

iPhone 17e की नई कीमत
iPhone 17e को इस साल मार्च में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। एप्पल ने इस अफोर्डेबल आईफोन की कीमत में भी 20,000 रुपये का इजाफा किया है। इसे अब 84,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Apple ने कुछ सप्ताह पहले ही जापान में अपने iPhone 17 सीरीज की कीमत में इजाफा किया था। इसके बाद कंपनी ने संकेत दिए थे कि भारत समेत अन्य मार्केट में भी आईफोन की कीमत बढ़ाई जाएगी।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *