iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, Apple Store के बाहर रात से लगी लंबी कतारें

Share this News:

Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। एपल फैन्स के बीच नए मॉडल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से एपल स्टोर के बाहर खड़ें हैं। एपल के दिल्ली, नोएडा, बैंगलोर और मुंबई के स्टोर के बाहर लोग सुबह से खड़े हैं। इनमें से कुछ लोग तो रात में ही पहुंच गए थे।

मुंबई में ताली बजाकर एपल ने किया ग्राहकों का स्वागत
एपल के मुंबई स्थित स्टोर में नए आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू हो गई है। स्टोर में सुबह आठ बजे ग्राहकों का ताली बजाकर स्टोर के अंदर स्वागत किया गया।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी सेल
एपल के लेटेस्ट आईफोन 18 प्रो सीरीज की सेल आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। एपल के लेटेस्ट लॉन्च प्रोडक्ट्स को कंपनी के ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर, प्रमुख रिटेल स्टोर और क्विक कॉर्मस प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है।

रात 10 बजे से लाइन में लगे ग्राहक
मुंबई में नए आईफोन के लिए लाइन में लगे एक ग्राहक ने बताया कि वे रात से लाइन में लगे हैं। उनका कहना था कि उन्होंने फोन की प्री-बुकिंग नहीं की है। उनके पास बारकोड भी नहीं है। इसके बावजूद वे लाइन में लगे हैं। मुंबई स्टोर के बाहर नासिक से आए ग्राहक हितेश पटेल ने बताया कि वह रात 10 बजे पहुंच गए थे। उन्हें 8 बजे का स्लॉट मिला है। हितेश हर साल अपना फोन अपडेट करते हैं। उनके पास अभी 17 Pro Max है और वे 18 Pro Max लेने जा रहे हैं।

iPhone 18 Pro की कीमत
एपल ने iPhone 18 Pro की कीमत ₹1,64,900 से शुरू होती है। इस दाम में 256GB वेरिएंट मिलता है। इसके साथ ही तीन और वेरिएंट 512GB, 1TB और 2TB भी कंपनी ने लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: ₹1,89,900, ₹2,39,900 और ₹3,14,900 रुपये है।

iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max को भी चार वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट को 256जीबी के साथ ₹1,79,900, 512GB वेरिएंट को ₹2,04,900, 1TB वेरिएंट को ₹2,54,900 और 2TB को ₹3,29,900 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *