रौब दिखाने वालों पर पलामू पुलिस की कार्रवाई, ब्लैक फिल्म लगी 20 गाड़ियां पकड़ीं

Share this News:

पलामू: गाड़ियों को मॉडिफाइड कर सड़क पर रौब दिखाने वाले 20 वाहनों को पलामू पुलिस ने जब्त किया है. शुक्रवार की रात पलामू पुलिस मेदिनीनगर में अड्डेबाजी और रौब दिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू किया था. यह अभियान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र और चैनपुर थाना क्षेत्र में चलाया गया था.

इस दौरान अलग-अलग नामी कंपनियों के 20 गाड़ियों को पकड़ कर थाना लाया गया था. जब्त सभी गाड़ियों में शीशे पर ब्लैक फिल्म लगे हुए थे और उनमें रौब दिखाने के लिए मॉडिफाइड किया गया था. पुलिस द्वारा सभी गाड़ियों से ब्लैक फिल्म को हटाया गया और मॉडिफाइड को हटाने को निर्देश दिया गया है. पलामू पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों और मॉडिफाइड कराकर रौब दिखाने वालों के खिलाफ चेतावनी भी जारी किया है.

एसपी के निर्देश पर चलाया अभियान

पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था. अभियान का नेतृत्व सदर एसडीपीओ राजेश यादव कर रहे थे, जबकि इस अभियान में टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. सभी वाहन मालिकों को देर रात चेतावनी जारी करके और समझा कर पुलिस ने छोड़ा है.

मॉडिफाइड और काली फिल्म नियमों का उल्लंघन: एसपी

इस पूरे मामले को लेकर पलामू एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि पुलिस लगातार अभियान चला रही है और लोगों से अपील भी कर रही है. मॉडिफाइड नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है. एसपी ने कहा कि लोगों को चेतावनी जारी की जा रही है, बाद में सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *