एशिया कप में फिर हारा पाकिस्तान, सूर्यकुमार बोले – अब सवाल भी मत पूछो राइवलरी पर

Share this News:

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एशिया कप 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप स्टेज के मुक़ाबले के एक दिन बाद यह कहा था. कुछ ऐसी ही कहानी रविवार 21 सितंबर को एशिया कप में दोनों देशों के बीच ‘सुपर फ़ोर’ मुक़ाबले में फिर से देखने को मिली. भारत ने एक बार फिर से आसानी से पाकिस्तान को छह विकेट से मात दी.

मैच के बाद आधिकारिक प्रसारक सोनी स्पोर्ट्स पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी माना कि पाकिस्तान की टीम अब भारत को टक्कर नहीं दे पाती है. मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं बची है और इसके बारे में अब सवाल करना भी बंद कर देना चाहिए.

उन्होंने कहा, “आपको भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता के बारे में सवाल करने ही बंद कर देने चाहिए. क्योंकि मेरे मुताबिक़ अगर दो टीमें 15-20 मैच खेलती हैं, तो उसमें कोई टीम कोई टीम 7-8 से आगे चल रही है तो उसे अच्छा क्रिकेट खेलना कह सकते हैं. लेकिन 13-0 या 10-1 (मुझे पता नहीं क्या आँकड़े हैं) हो तो फिर ये राइवलरी नहीं है.”

सूर्यकुमार यादव का इशारा टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान के बीच आमने-सामने हुई टक्कर पर था. दोनों देशों के बीच अभी तक 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत को 11 में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में ही जीत दर्ज पाई है. दोनों देशों के बीच खेला गया एक मुक़ाबला टाई रहा था.

बीते सोमवार 15 सितंबर को सौरव गांगुली ने तो यहाँ तक कह दिया था कि वो पाकिस्तान की बजाए भारत का मैच अफ़ग़ानिस्तान के साथ देखना पसंद करेंगे.सौरव गांगुली ने कहा था, “भारत और पाकिस्तान के मैचों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है. लेकिन बीते चार-पाँच साल में कुछ भी काम नहीं कर पाया है और नतीजा एकतरफ़ा ही रहा है”.21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर 4 के मुक़ाबले के बाद वसीम अकरम और सौरव गांगुली की इसी बात को आगे बढ़ाते हुए दिखे.
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को इस तरह खेलते हुए देखना मुश्किल हो गया है. बीते चार-पाँच साल में पाकिस्तान, भारत का मुक़ाबला कर ही नहीं पाया है.”तीन साल से ज्यादा का वक्त हो गया है पाकिस्तान की टीम किसी भी फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम को मात नहीं दे पाई है. टी20 और वनडे में ये पाकिस्तान की भारत के ख़िलाफ़ लगातार सातवीं हार है. सितंबर 2022 के एशिया कप के मुक़ाबले में आख़िरी बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को पाँच विकेट से हराया था.

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव होने की वजह से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सिरीज़ नहीं खेली जाती है. 2012-13 में जब पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था, तब दोनों देशों के बीच दो मैचों की टी20 सिरीज़ खेली गई थी और ये 1-1 से ड्रॉ रही थी. इसके बाद से दोनों देशों की टक्कर एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में ही होती है. वनडे में भी 2010 के बाद से दोनों देशों के बीच हुए मुक़ाबलों का रिकॉर्ड उठाकर देखा जाए, तो तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच 18 मैच खेले गए हैं. जिनमें से भारत को 13 में जीत मिली, जबकि पाकिस्तान की टीम महज चार मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था.

हालाँकि 2017 में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा किया था. लेकिन इसके बाद से वनडे में भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान को जीत का इंतज़ार है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *