अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन एक्शन मोड में, केरल की कमान तावड़े को

Share this News:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही नितिन नवीन फूल एक्शन मोड में आ गए हैं। नितिन नवीन ने कुर्सी ऐसे समय संभाली है, जब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुदुचेरी और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी तेज है। इनमें से किसी भी राज्य में बीजेपी के लिए चुनावी लड़ाई आसान नहीं है। नितिन नवीन ने अपनी ताजपोशी के साथ पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।

नितिन ने BJP के लिए सबसे मुश्किल माने जाने वाले केरल विधानसभा चुनाव की कमान विनोद तावड़े को सौंपी . आपको बता दें कि नितिन नवीन ने बीजेपी के लिए सबसे मुश्किल माने जाने वाले केरल विधानसभा चुनाव की कमान विनोद तावड़े को सौंपी। साथ ही चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ शोभा करंदलाजे को सह प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि विनोद तावड़े बिहार की तरह ही केरल में भी कमल खिला पाएंगे?

आशीष शेलार को तेलंगाना नगर निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है
वहीं, आशीष शेलार को तेलंगाना नगर निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ अशोक परनामी व रेखा शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु निकाय चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है तो सतीश पुनिया और संजय उपाध्याय को सह प्रभारी का दातित्व सौंपा है।

विनोद तावड़े को मिला केरल का मुश्किल टास्क
मिशन साउथ के तहत बीजेपी दक्षिण भारत के तमाम राज्यों में अपनी सियासी जमीन तलाश रही है। फिर चाहे तमिलनाडु हो या फिर केरल विधानसभा चुनाव का मैदान। पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं की नजर इन राज्यों पर टिकी है। ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केरल की चुनावी जंग को फतह करने के लिए बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को सौंपी है। उन्हें विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है और साथ ही कर्नाटक से आने वाली शोभा करंदलाजे को सौंपा है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *