SIR Update: गढ़वा में 31,895 दावे-आपत्तियां, जानिए किस विधानसभा से आए कितने आवेदन

Share this News:

गढ़वा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत गढ़वा जिले में 31 अक्तूबर तक कुल 31,895 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें नाम जोड़ने, नाम हटाने और मतदाता विवरण में सुधार से संबंधित आवेदन शामिल हैं. तीन नवंबर को जारी रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है. निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 23 नवंबर तक किया जायेगा. इसके बाद 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी.

गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में मिले इतने आवेदन
जारी आंकड़ों के अनुसार, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 15,075 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं, 151 आवेदन नाम हटाने और 11,215 आवेदन मतदाता विवरण में सुधार के लिए मिले हैं. इसी तरह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में नाम जोड़ने के लिए 16,820 आवेदन प्राप्त हुए हैं. यहां नाम हटाने के लिए 4,822 और मतदाता विवरण में सुधार के लिए 10,693 आवेदन मिले हैं.

23 नवंबर तक दावों-आपत्तियों का होगा निपटारा
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 31 अक्तूबर तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 23 नवंबर तक पूरा किया जायेगा. इसके बाद 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच और उनके निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *