18 या 19 नवंबर को झारखंड आ सकते हैं राहुल गांधी, कांग्रेस प्रभारी के. राजू कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Share this News:

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी एवं AICC के स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य के. राजू 4 नवम्बर से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आ रहे हैं. 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक के. राजू रांची में विभिन्न विषयों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

3 दिवसीय झारखंड दौरा

दौरे की जानकारी देते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के 3 दिवसीय दौरे में झारखंड में खाली पड़े बोर्ड, निगम आयोग को भरने के लिए योग्य लोगों के चयन के लिए बनी कमेटी के साथ बैठक करेंगे और राहुल गांधी के इसी महीने के तीसरे सप्ताह में झारखंड दौरे की तैयारियों का जायजा भी लेंगे.

राहुल गांधी के दौरे की डेट घोषित कर सकते हैं के. राजू

सोनाल शांति ने बताया कि 4 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बैठक के बाद राहुल गांधी के दौरे की तिथि भी घोषित कर सकते हैं. अपने 3 दिवसीय झारखंड दौरे का दूसरा सबसे अहम विषय राज्य में लंबित या खाली पड़े बोर्ड निगम और आयोग के पुनर्गठन को लेकर है. कांग्रेस की सूची को अंतिम रूप देने के लिए के. राजू कांग्रेस की बोर्ड निगम को लेकर बनी कमेटी के साथ बैठक करेंगे. 5 नवंबर को प्रभारी ने इसके लिए गठित पार्टी की कमेटी की अहम स्टेट गेस्ट हाउस में बुलाई है.

कांग्रेस प्रभारी का दौरा काफी अहम

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक के बाद बोर्ड, निगम और आयोगों के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर नाम तय कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा सकता है. कांग्रेस प्रभारी के. राजू का ये दौरा इन दोनों वजह से काफी अहम बताया जा रहा है. मिली जानकारी और कांग्रेस सूत्रों की माने तो राहुल गांधी 18 या 19 नवंबर को झारखंड आ सकते हैं, इसलिए अपने इस दौरे में प्रभारी अहम घोषणा भी कर सकते हैं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *