मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में मनोज पुनमिया की याचिका, ED कोर्ट ने सामान वापसी की दी अनुमति

Share this News:

Ranchi: मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व CM मधुकोड़ा के सहयोगी मनोज कुमार बाबूलाल पुनमिया ने ED के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में याचिका दाखिल की है. अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए सामान वापसी करने की इजाजत ED को दी है. मामले में पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, विनोद कुमार सिन्हा, अरविंद व्यास, विजय जोशी, मनोज कुमार बाबूलाल पुनामिया, ललित जैन और अनिल आदिनाथ बस्तावाड़े मधुकोड़ा के सहयोगी के रूप में आरोपी हैं. यह मामला 2009 में सामने आए कथित घोटालों, हवाला लेनदेन और निवेश से जुड़ा है, जिस पर ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया. रांची की विशेष PMLA अदालत ने कोड़ा और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे.

ट्रायल पर रोक और सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

नवंबर 2023 में झारखंड हाईकोर्ट ने आरोप तय किए जाने के खिलाफ कोड़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. अक्टूबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को इस रोक को हटवाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट जाने को कहा था. ईडी के आरोपपत्र में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को लेकर कोड़ा ने याचिका दायर की थी. अक्टूबर 2026 में झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपों में बदलाव को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *