अकवान तूफान को लेकर बिजली विभाग की तैयारी तेज, 33 और 11 केवी फीडरों की होगी निगरानी

Share this News:

अकवान तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए जेबीवीएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह जेबीवीएनएल के एमडी के श्रीनिवासन ने सभी बिजलीकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को 33 केवी और 11 केवी फीडरों तथा ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी करने और खराबी आने पर तत्काल मरम्मत करने को कहा गया है. बिजली बहाली के लिए अतिरिक्त वाहन, मानवबल और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है.

सबस्टेशनों में रहकर निगरानी करेंगे इंजीनियर
आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए सहायक विद्युत अभियंताओं और कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने क्षेत्र के सबस्टेशनों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों को फील्ड में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने और बिजली बहाली के कार्य में तेजी लाने को कहा गया है.

सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर
निगम ने मरम्मत कार्य में लगे बिजलीकर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है. ब्रेकडाउन ठीक करने के दौरान सभी कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने का
निर्देश दिया गया है.

हेल्पलाइन नंबर: 1912, 18003456570, 9031110121, 9431135504, 0651-2710002 व 9431135503.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *