धोनी के घर कोहली का स्पेशल डिनर, सोशल मीडिया पर छाया याराना मोमेंट

Share this News:

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाना है। इस मैच के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज रांची पहुंच गए हैं। रांची एमएस धोनी का होमटाउन है। ऐसे में उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के लिए अपने घर डिनर पार्टी रखी। फैंस को एक बार फिर विराट कोहली और एमएस धोनी के रूप में जय-वीरू की जोड़ी दिखी, भले ही मैदान के बाहर दिखी। धोनी अपने घर डिनर पार्टी होस्ट करने के बाद विराट कोहली को खुद अपनी कार में होटल ड्रॉप करने पहुंचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस याराने को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें, विराट कोहली ने अपने करियर की शुरुआत एमएस धोनी की कप्तानी में ही की थी। विराट कोहली को बतौर कप्तान तैयार करने में माही का अहम योगदान था। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट ने हर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाली थी और भारतीय क्रिकेट को अलग स्तर पर पहुंचाया था। एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, हालांकि वह अभी भी आईपीएल खेलते हैं। वहीं विराट कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और बस सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं।

विराट कोहली बुधवार को ही लंदन से रांची पहुंचे थे और अगले दिन यानी गुरुवार को वह धोनी के घर डिनर पार्टी पर पहुंचे। लंबे समय बाद विराट कोहली और एमएस धोनी को यूं मिलता देख फैंस काफी खुश हैं। बता दें, भारत ने रांची में आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल फरवरी 2024 में खेला था। भारत-इंग्लैंड का चौथा टेस्ट रांची में खेला गया था, लेकिन विराट कोहली उस मैच में नहीं खेले, क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के कारण पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *