न्यायालय आदेश के बाद JPSC की कार्रवाई – नागपुरी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अब पूरी

Share this News:

रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग ने नागपुरी विषय के बैकलॉग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति का संशोधित JPSC revised result चार साल बाद जारी किया। रांची विश्वविद्यालय में कुल सात पदों पर चयन प्रक्रिया 2021 में शुरू हुई थी, जिसमें एससी के तीन और एसटी के चार पद शामिल थे।

दिसंबर 2021 में आयोग ने एससी के सभी तीन पदों और एसटी के तीन पदों का रिजल्ट जारी किया था, जबकि एक पद लंबित रह गया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोग ने एसटी के शेष पद पर भी परिणाम जारी करते हुए मनोज कच्छप (रोल नंबर 51817020) का चयन किया है। आयोग ने कहा कि इस निर्णय के साथ Assistant Professor recruitment प्रक्रिया अब पूर्ण हो गई है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *