झारखंड नगर निकाय चुनाव – किसके हिस्से बेंच, किसे मिला बिस्कुट

Share this News:

झारखंड में चल रहे नगर निकायों के चुनाव को लेकर आज प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। किसी को बेंच तो किसी को बक्सा, किसी को चूड़ियां तो किसी को कैमरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो बिस्कुट खाएंगी तो धनबाद में झामुमो समर्थित चंद्र शेखर अग्रवाल को भी बिस्कुट ही खाना पड़ा है। मेदिनीनगर में भी झामुमो प्रत्याशी पूनम देवी को बिस्कुट ही खाना पड़ा है। अर्थात चुनाव चिन्ह बिस्कुट आवंटित हुआ है। विभिन्न नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह नीचे दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही अब प्रत्याशी कल से मतदाताओं के बीच अपने अपने चुनाव चिन्ह का प्रचार कर सकेंगे। संबंधित चुनाव चिन्ह पर मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर सकेंगे। उस पर मुहर लगाने की गुहार लगा सकेंगे। विभिन्न नगर निगमों के मेयर के प्रमुख दावेदारों को आवंटित चुनाव चिन्ह को नीचे दिया जा रहा है।

रांची नगर निगम

रमा खलखो (कांग्रेस समर्थित)-बेंच

रोशनी खलखो (भाजपा समर्थित)- बिस्कुट

सुजीत विजय आनंद कुजूर (झामुमो समर्थित)-ईंट

सुजाता कच्छप-निर्दलीय-बक्सा

सुरेंद्र लिंडा-निर्दलीय-कैमरा

प्रवीण कच्छप-निर्दलीय-चूड़ियां

विनोद कुमार बड़ाईक-निर्दलीय बैटरी टॉर्च

सोनू खलखो-कार्पेट

सुमन कांत तिग्गा-बाल्टी

देवी दयाल मुंडा-छड़ी

किरण कुमारी-एयर कंडिशनर

मानगो नगर निगम मेयर पद

सुधा गुप्ता (कांग्रेस समर्थित) – कार्पेट

संध्या सिंह (भाजपा समर्थित) – कैमरा

कुमकुम श्रीवास्तव (भाजपा कार्यकर्ता) – छड़ी

शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान (कांग्रेस नेता) – बाल्टी

जेबा कादरी (निर्दलीय) – चुनाव चिन्ह: चूड़ियां

लक्की सिंह (निर्दलीय) – चुनाव चिन्ह: ईंटें

पार्वती देवी (निर्दलीय) – चुनाव चिन्ह: बैटरी टॉर्च

धनबाद नगर निगम मेयर पद

चंद्रशेखर अग्रवाल(झामुमो समर्थित)-बिस्कुट

संजीव कुमार अग्रवाल (भाजपा समर्थित)-हरि मिर्च

शमशेर आलम (कांग्रेस समर्थित)-कीप

संजीव सिंह-निर्दलीय-ऊन और सिलाई

शांतनु कुमार चंद्रा-निर्दलीय-गैस चूल्हा

प्रकाश कुमार (जेएलकेएम समर्थित)-सीसीटीवी कैमरा

मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद

अरुणा शंकर -(भाजपा समर्थित)- एसी

नम्रता त्रिपाठी – (कांग्रेस समर्थित)-बेंच

पूनम सिंह -(झामुमो समर्थित)- बिस्किट

आयशा सिंह – (जेएलकेएम)-छड़ी

रिंकू सिंह – निर्दलीय-बाल्टी

मीना गुप्ता – (लोजपा आर)– बक्सा

गिरिडीह नगर निगम

शैलेंद्र चौधरी-(भाजपा समर्थित)-नारियल फार्म

प्रमिला मेहरा-(झामुमो)- कारपेट

फूल देवी-(जेएलकेएम)- सीसीटीवी कैमरा

समीर राज चौधरी-(कांग्रेस)- कम्प्युटर माउस

गौरव कुमार (राजद)-बिस्कुट

हजारीबाग नगर निगम

सुदेश चंद्रवंशी- (भाजपा समर्थित)-चुनाव चिन्ह:बक्सा छाप

मोहम्मद तस्लीम अंसारी- (कांग्रेस समर्थित)-चुनाव चिन्ह: चूड़ियां छाप

विकाश कुमार राणा-(झामुमो समर्थित)-चुनाव चिन्ह:बेंच छाप

मोहम्मद सरफराज अहमद- चुनाव चिन्ह:बिस्कुट छाप

अरविंद राणा-चुनाव चिन्ह:छड़ी छाप

बिनोद भगत -चुनाव चिन्ह:बैटरी टॉर्च

चास नगर निगम

भोलू पासवान- निर्दलीय बिजली का खंभा

गोपाल मुरारका-निर्दलीय कैमरा छाप

विनोद कुमार- ड्रिल छाप

अविनाश कुमार( भाजपा समर्थित)- बिस्किट छाप ,

उमेश ठाकुर (झामुमो समर्थित)- बक्सा छाप

जमील अख्तर-कार्पेट

परिंदा सिंह-कंप्यूटर माउस

अरविंद राय-बेंच

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *