हेमंत–कल्पना सोरेन ने सालगिरह पर रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका की पूजा की

Share this News:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शादी की सालगिरह पर रामगढ़ के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भवानी से राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

रामगढ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गृह जिला है और रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर से उनकी गहरी आस्था जुड़ी है. इस कारण मुख्यमंत्री समय-समय पर यहां आकर माता का आशीर्वाद लेते रहे हैं. अपनी शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में शीश नवाया, जो उनकी गहरी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव को दर्शाता है. मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने परिवार समेत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. वहीं मंदिर में मौजूद श्रद्धालु मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए.

मंदिर और आसपास सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रजरप्पा मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए. वहीं रामगढ़ विधायक ममता देवी के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे.

वहीं रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सुभाशीष पंडा ने बताया कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शादी की सालगिरह है और इसी अवसर पर वे मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. उन्होंने मां कि विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य और समाज के कल्याण की कामना की.

वहीं मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दौरा पूरी तरह पारिवारिक और धार्मिक है. उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद लेने आए हैं और मां छिन्नमस्तिका से राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *