रांची से उड़ान भरना हुआ मुश्किल – मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल, दिनभर लेट रहीं फ्लाइट्स

Share this News:

राजधानी रांची में बुधवार सुबह मौसम ने हवाई सेवाओं की रफ्तार थाम दी। विजिबिलिटी कम होने और बादल छाने से कई उड़ानें अपने तय समय पर नहीं उड़ सकीं। सुबह 8:35 बजे दिल्ली से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, रनवे पर दृश्यता सामान्य स्तर से नीचे चली जाने के कारण यह निर्णय लिया गया।

इसके बाद दिनभर रांची एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई उड़ानों में देरी होती रही।

हैदराबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:25 की जगह 6:11 बजे पहुंची, जबकि दूसरी फ्लाइट 7:20 की जगह 8:19 बजे उतरी।

रांची-मुंबई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुबह 8:45 के बजाय 9:30 बजे रवाना हुई।

रांची-बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट 8:55 के बजाय 9:40 बजे,

रांची-दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट 9:05 के बजाय 11:47 बजे,

और रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस 9:20 की जगह 10:08 बजे उड़ान भरी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह रांची में हवा में नमी अधिक रही और हल्की बारिश के कारण दृश्यता प्रभावित हुई। इस वजह से पायलटों को टेकऑफ और लैंडिंग में कठिनाई हुई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम में सुधार आने पर कुछ विमानों का संचालन सामान्य रहा।

यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा मानकों को देखते हुए उड़ानों में देरी की गई।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *