बोकारो: रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी, कंस्ट्रक्शन कंपनी का चालक गंभीर रूप से घायल

Share this News:

बोकारो जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह स्थित रेलवे साइडिंग गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें उसे चार गोलियां लगीं। घायल चालक को मौके पर मौजूद कर्मियों ने तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने एक पर्चा और पांच खोखे बरामद किए हैं।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच रंगदारी और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा दोनों एंगल से की जा रही है। घटनास्थल से मिले पर्चे और अन्य सबूतों के आधार पर एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेलवे साइडिंग पर बीते कुछ महीनों से निर्माण और ठेका कार्य को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *