बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज मोकामा सीट पर मतदान उत्साह के साथ जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भीषण ठंड के बावजूद लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
मोकामा को इस बार भी ‘हॉट सीट’ माना जा रहा है, क्योंकि यहां दो बाहुबलियों के बीच सीधा मुकाबला है। एक ओर हैं जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह, और दूसरी ओर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी। दोनों ही उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है। सुबह से ही महिलाएं लाइन में खड़ी होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रही हैं। कई बुजुर्ग महिलाएं भी मतदान केंद्रों पर पहुंचीं और कहा कि “मतदान हमारा अधिकार है, इसे हर हाल में निभाना चाहिए।”
स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल तैनात है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।
तस्वीरें बूथ संख्या 235 और 236 की हैं, जहां मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता है।









