बिहार चुनाव से पहले नीतीश का अनुशासन डंडा, गोपाल मंडल सहित 16 बागी नेता निष्कासित

Share this News:

जनता दल (यूनाइटेड) में बगावत करने वालों पर नीतीश कुमार ने सख्ती दिखाई है। पार्टी ने विधायक गोपाल मंडल सहित कुल 16 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। बता दें गोपाल मंडल ने टिकट कटने के बाद अपने पूर्व सीट गोपालपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए, कई नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। संगठन के अनुशासन के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।

निष्कासित नेताओं में गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण शामिल हैं।
इससे पहले शनिवार को भी जेडीयू ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री शैलेश कुमार (विधायक, जमालपुर) और 10 अन्य नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। सभी पर आरोप था कि टिकट न मिलने के बाद उन्होंने संगठन के खिलाफ काम किया।

जेडीयू से निष्कासित 16 नेताओं की सूची:

  1. शैलेश कुमार – पूर्व मंत्री
  2. नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल – विधायक, गोपालपुर
  3. हिमराज सिंह – पूर्व मंत्री
  4. संजीव श्याम सिंह – पूर्व विधान पार्षद
  5. महेश्वर प्रसाद यादव – पूर्व विधायक
  6. संजय प्रसाद – पूर्व विधान पार्षद
  7. श्याम बहादुर सिंह – पूर्व विधायक
  8. रणविजय सिंह – पूर्व विधान पार्षद
  9. सुदर्शन कुमार – पूर्व विधायक
  10. प्रभात किरण
  11. अमर कुमार सिंह
  12. डॉ. आसमा परवीन
  13. लब कुमार
  14. आशा सुमन
  15. दिव्यांशु भारद्वाज
  16. विवेक शुक्ला
Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *