‘अबकी बार जनता बोलेगी सच ‘ महतो का दावा, JLKM की लहर में बह जाएंगे विरोधी दल

Share this News:

घाटशिला उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जैसे ही जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह उपचुनाव मुख्य संयोजक देवेन्द्रनाथ महतो घाटशिला पहुँचे, क्षेत्र का चुनावी माहौल और गरम हो गया।

11 नवंबर 2025 को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला जेएमएम, बीजेपी और जेएलकेएम के बीच त्रिकोणीय रूप ले चुका है। चुनाव नजदीक आते ही जेएलकेएम ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। देवेन्द्रनाथ महतो लगातार क्षेत्र में रहकर पार्टी की जीत की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

प्रचार के दौरान महतो ने कहा कि “घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में दवाई, कमाई और पढ़ाई की स्थिति बदहाल है। जनता भ्रष्टाचार, अपराध और अफसरशाही से त्रस्त हो चुकी है। अब जनता जागरूक है और 11 नवंबर को जेएलकेएम के पक्ष में मतदान कर एनडीए और इंडिया गठबंधन का सुपड़ा साफ़ कर देगी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि 14 नवंबर को जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू की जीत के बाद क्षेत्र के सभी ब्लॉक, अस्पताल, स्कूल और थाने को सुदृढ़ किया जाएगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।


प्रचार अभियान के तहत कालचीती, बांधड़ीह, रघुनाथडीह, दलकी, खुकड़ाखुपी, योगीसोन, मनकाबेड़ा, रावताड़ा, नरसिंहगढ़, तिलाबोनी, जनबोनी, सोनाखून, बधुवा समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया गया और जेएलकेएम प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गई।
इस अवसर पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, प्रत्याशी रामदास मुर्मू के साथ फनी भूषण महतो, भगीरथ हंसदा, विद्यापति महतो, विभास भगत, अमियो रंजन भगत, समेत समित, मिंटू, रतन और अन्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *