मोकामा में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, अनंत सिंह के समर्थन में सम्राट चौधरी और ललन सिंह का रोड शो

Share this News:

दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद बाहुबली जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में एनडीए नेताओं ने रविवार को मोकामा में शक्ति प्रदर्शन किया। बरहपुर गांव से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संयुक्त रूप से रोड शो की अगुवाई की।

सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से बरहपुर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद ललन सिंह ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता खुली जीप में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे और अनंत सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील की।

रोड शो में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए और एनडीए विजयी हो के नारे लगाए। पूरे मार्ग में नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोड शो मोकामा के कोल साइटिंग तक निकाला गया, जहां समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *