आदिवासी नेत्री निशा भगत और सोनिया करकेट्टा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी तथा टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर अमित महतो को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अमित महतो परसबनिया गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के आसनसोल से की गई, जहां रांची और बलियापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ा।
बताया गया कि अमित महतो के खिलाफ रांची और बलियापुर थाना क्षेत्रों में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और गुप्त सूचना के आधार पर उसे आसनसोल से गिरफ्तार किया गया।










