बोकारो के दुगदा चेक पोस्ट पर सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बदमाश

Share this News:

बोकारो जिले के दुगदा स्थित चेक पोस्ट के समीप ड्यूटी पर तैनात ग्राम रक्षा दल के सुरक्षा गार्ड पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सुरक्षा गार्ड रंजीत गोस्वामी (52 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार तड़के सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. जब रंजीत गोस्वामी नियमित ड्यूटी निभा रहे थे.

चाकू से हमला कर मौके से फरार हुए अपराधी
घायल सुरक्षा गार्ड के अनुसार अपराधी लूटपाट की नीयत से मौके पर पहुंचे थे. विरोध करने पर उन्होंने अचानक चाकू से रंजीत गोस्वामी पर वार कर दिया. हमले के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के समय चेक पोस्ट के आसपास सन्नाटा था, जिसका लाभ उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

सहकर्मियों ने बचाई जान, तत्काल अस्पताल पहुंचाया
हमले के बाद चेक पोस्ट पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रंजीत गोस्वामी को प्राथमिक सहायता दी और तत्काल इलाज के लिए उन्हें धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है. चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है.

दुगदा बस्ती के रहने वाले हैं रंजीत गोस्वामी
घायल सुरक्षा गार्ड रंजीत गोस्वामी दुगदा बस्ती के निवासी हैं और लंबे समय से ग्राम रक्षा दल में सेवा दे रहे हैं. उन्होंने अस्पताल में दिए बयान में साफ तौर पर कहा कि हमला लूटपाट की नीयत से किया गया था. उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या एक से अधिक थी, हालांकि अंधेरे के कारण वे सभी को पहचान नहीं सके.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *