बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर – भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share this News:

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

इस एनकाउंटर में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, सुरक्षाबलों ने एक .303 राइफल और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

अधिकारियों ने इस संबंध में बताया है कि मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि बरामद हथियार के मिलने से साफ है कि माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। बरामद सामानों में 303 रायफल के अलावा बम बनाने में उपयोगी सामग्री भी शामिल है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान में ऑपरेशन जारी है। यही वजह है कि सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाबलों की संख्या को साझा नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *