चिराग पासवान के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में बयानबाजी, जीतन राम मांझी ने दी नसीहत

Share this News:

‘शर्मिंदगी होती है…’ चिराग पासवान के बयान पर NDA नेताओं की

Share this News:
Share this News:

Chirag Paswan Controversy: बिहार के जमुई और समस्तीपुर जिले के अलावा अन्य जिलों में लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले में राजनीतिक बयानबाजी खूब हुई. विपक्ष ने तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया ही लेकिन एनडीए के गठबंधन के नेताओं ने भी बयान दिए. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस तरह की घटनाओं को लेकर शर्मिंदा होने की बात ही थी.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया हमला
चिराग पासवान के इस बयान को लेकर एनडीए में खींचतान की खबर सामने आ रही है. एनडीए के घटक दल के नेता ने ही चिराग पासवान के खिलाफ और उन्हें नसीहत देते हुए बयान दे रहे हैं. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तो साफ कहा कि जो इस तरह से बोल रहे हैं उनको समझना चाहिए कि शर्मिंदा हैं तो आपको अगली कार्रवाई करनी चाहिए. हम तो इस सरकार का हिस्सा रह कर गौरवान्वित महसूस करते हैं.

आगे जीतन राम मांझी ने यह भी कहा, हमें गर्व है कि कि सम्राट चौधरी जैसे युवा और मजबूत मुख्यमंत्री बिहार को मिले हैं, जो त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं. बात विकास की हो या लॉ एंड ऑर्डर की, हर तरह से बहुत अच्छे से काम हो रहा है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है. पहले कोई अपराध करता था तो एक अणे मार्ग बुलाकर सुलह कर दिया जाता था. लेकिन आज अपराध होने पर कार्रवाई की जाती है.

बिहार सरकार के मंत्री ने दी नसीहत
दूसरी तरफ, बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सीधे नसीहत ही दे दी है. लखेंद्र पासवान ने कहा, जो भी लोग प्रशासन से दुखी होने की बात कह रहे हैं, वह मीडिया से हटकर और सरकार के साथ बैठकर समाधान निकालें. यह ज्यादा सही रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान बड़े नेता हैं, उन्हें बिहार आकर ध्यान देना चाहिए. सरकार चिराग पासवान की राय मानने के लिए तैयार है. लेकिन बिहार में लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.

चिराग पासवान ने जताई थी शर्मिंदगी
इस तरह से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर एनडीए के घटक दलों के नेताओं के बीच ही चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में देखना होगा कि आगे इस मामले में और क्या कुछ बयानबाजी होती है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया के सामने लड़कियों के साथ घटनाओं पर कहा था, आज की तारीख में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा. यह हमारी सरकार की चिंता है. सरकार का सहभागी होने के नाते मैं खुद इस सवाल से नहीं भाग सकता. आगे उन्होंने कहा था, मुझे शर्मिंदगी होती है कि मैं एक ऐसी सरकार के साथ हूं जहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.

यूपी में चुनाव लड़ने के लिए LJP(R) तैयार
मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अब उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं. 28 सितंबर को प्रयागराज में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम के दौरान यूपी में चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि लोजपा (रामविलास) यूपी में एनडीए के साथ लड़ेगी या फिर अकेले, यह आने वाले दिनों में तय किया जाएगा.

Share this News:

Subscribe to Our Newsletter

Keep in touch with our news & offers

D

Enjoy Unlimited Digital Access

Read trusted, award-winning journalism. Just $2 for 6 months.
Already a subscriber?
Share the post
What to read next...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *