नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत NDA के दिग्गज बने साक्षी

Share this News:

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद व गोपनीय की शपथ दिलवायी। नीतीश के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अलावा कई केंद्रीय मंत्री व एनडीए के बड़े दिग्गज इस ऐतिहासिक साझी का गवाह बने हैं।

सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम, ली शपथ
बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी बिहार सरकार में फिर से डिप्टी सीएम बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है।

विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
बिहार की नई सरकार में सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार सिन्हा भी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

विजय, मंगल, दिलीप, विजेंद्र व अशोक ने ली शपथ
वहीं विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे और अशोक चौधरी को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *