पलामू के चैनपुर में चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, बाइक जलकर राख

Share this News:

पलामू: जिले के चैनपुर थाना इलाके में एक बाइक में अचानक आग लग गई. इस हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इस घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

दरअसल, गढ़वा जिले के रंका के रहने वाले इंद्रजीत पासवान रेहला से डाल्टनगंज जा रहे थे. जब वे चैनपुर थाना इलाके के गांधीपुर में डाल्टनगंज-शाहपुर रोड पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक में अचानक आग लग गई. इंद्रजीत पासवान तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. बाइक में आग कैसे लगी इंद्रजीत पासवान समझ पाते कि आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई.

चैनपुर थाने के ऑफिसर श्रीराम शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बाइक पूरी तरह जल गई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इंद्रजीत पासवान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक साल पहले बाइक खरीदी थी. बाइक चलाते समय उन्हें अचानक एहसास हुआ कि बाइक में आग लग गई है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *