रांची के रेस्टोरेंट में नशेड़ी ग्राहक ने चाकू से वर्कर की हत्या की

Share this News:

राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. धुर्वा के जेपी मार्केट स्थित रेस्टोरेंट “टेस्टी अंदाज” में कल मंगलवार रात नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना के बाद में इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. 
मृतक युवक गिरिडीह का रहने वाला था और रांची में रहकर इसी रेस्टोरेंट में काम करता था.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में ग्राहक और एक वर्कर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि ग्राहक नशे की हालत में था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कस्टमर ने दुकान में रखे चाकू से वर्कर की गर्दन पर हमला कर दिया. हमले में वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *