आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, 7 साल बाद ACB की कार्रवाई

Share this News:

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है. 69 वर्षीय शैलेंद्र कुमार मंडल चक्रधरपुर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे.

एसीबी ने दी जानकारी

एसीबी के अनुसार, इस मामले में जमशेदपुर थाना कांड संख्या 07/2019, दिनांक 12 जुलाई 2019 को दर्ज किया गया था. शैलेंद्र कुमार मंडल के खिलाफ पद पर रहते हुए अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था.

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सत्य पाया गया. इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व कार्यपालक अभियंता को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

सात साल से चल रही थी जांच

मामले में एसीबी ने करीब सात साल बाद कार्रवाई की है. शैलेंद्र कुमार मंडल के खिलाफ 12 जुलाई 2019 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद से मामले की जांच चल रही थी. जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने 18 नवंबर 2026 को आरोपी पूर्व कार्यपालक अभियंता को गिरफ्तार किया.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *