इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण के लिए मिनी-ऑक्शन मंगलवार 16 दिसंबर, 2025 को अबुधाबी में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। श्रीलंका के मथिशा पथिराना को 18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। दोनों सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को 8.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। कई बड़े नामों के लिए कुछ खास बोली नहीं लगी। वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा।
डेविड मिलर और बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2-2 करोड़ रुपये में खरीदा। जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉन्वे और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। आईपीएल नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 237.55 करोड़ के पर्स के साथ उतरी हैं कुल 77 स्लॉट खाली हैं।










