झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घाटशिला उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन को बनाया उम्मीदवार

Share this News:

झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कार्य समिति की रांची में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव में सोमेश सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा से समर्थन देते हुए इंडिया गठबंधन के तहत उम्मीदवार बनाया जाएगा।

बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद सोमेश सोरेन की उम्मीदवारी पर एकजुटता दिखाई गई। इस बैठक में प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं की उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि सोमेश सोरेन स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र हैं और वे इस बार घाटशिला से चुनाव लड़ेंगे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *