iPhone 17 के लिए मारामारी, अब 10 मिनट में होगा घर पर डिलीवर

Share this News:

भारत समेत दुनिया के कई देशों में iPhone का लेटेस्ट वर्जन आईफोन 17 लॉन्च हो गया। आज यानी 19 सितंबर से भारत में iPhone 17 सीरीज और बाकी नए Apple प्रोडक्ट्स की बिक्री भी शुरू हो गई। इस फोन का क्रेज तो इतना है कि इसे पहले खरीदने के लिए लोगों में हाथापाई तक हो रही है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं और हाथापाई से भी बचना चाहते हैं तो हम बताते हैं तरीका। इस तरीके में आपके घर पहुंचेगा आईफोन 17, वह भी 10 मिनट में।

फ्लिपकार्ट मिनट्स ने की घोषणा
ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट (Flipkart) की तरफ से आज यहां एक बयान जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि अगले सपताह मंगलवार (23 Sept 2025) से उसका फ्लैगशिप शॉपिंग फेस्टिवल बिग बिलियन डेज (The Big Billion Days 2025 (TBBD) का 12वां संस्करण शुरू हो रहा है। इस दौरान इसके क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) पर अन्य सामानों के अलावा स्मार्टफोन भी उपलब्ध होगा। मतलब कि आपका पसंसदीदा आईफोन 17 महज 10 मिनट में आपके घर पर डिलीवर होगा। फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले शुरू होगा।

कहां होगी 10 मिनट में डिलीवरी
फ्लिपकार्ट की क्विक सर्विस इस समय देश के 19 शहरों में उपलब्ध है। दावा है कि इन शहरों में करीब 3,000 पिन कोड्स पर फ्लिपकार्ट मिनट्स की सर्विस उपलब्ध है। इस पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेली इसेसियल्स, ब्यूटी, पर्सनल केयर, ग्रॉसरी और कई अन्य सामानें मिलती हैं। जैसे ही आप आर्डर देते हैं, 10 मिनट या कभी 15 मिनट में सामान आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाता है। इन शहरों में अहमदाबाद, अंबाला, बेंगलुरु, मैसूर, चेन्नई, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई, पुणे, ठाणे शामिल हैं। हालांकि, आईफोन 17 दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में ही उपलब्ध होगा।

आईफोन खरीदने के लिए हुई लड़ाई
यह खबर मुंबई से आई है। वहां बीकेसी स्थित आईफोन के स्टोर के बाहर कल रात से ही लंबी लाइन लगी थी। आज सुबह जैसे ही स्टोर खुला, वहां पहले खरीदने की चाहत में लोगों के बीच हाथापाई हो गई। देखते ही देखते यह हाथापाई मारपीट में बदल गई। स्थिति यहां तक बिगड़ी कि स्टोर में पुलिस आ गई। उसने बल प्रयोग कर भीड़ को शांत कराया।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *