“IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, जीते 5 अवॉर्ड”

Share this News:

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की चैंपियन RCB रही, लेकिन इस सीजन को राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए याद रखा जाएगा. क्योंकि उन्होंने इस सीजन 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. इस दौरान वैभव के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले.

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए, लेकिन उनके लिए सबसे खास रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों (59) के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ना रहा. वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के लगाए. इस शानदार प्रदर्शन की वजह से वैभव को पांच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जिसमें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन अवॉर्ड शामिल हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन से क्या सीखा?
इन सारे अवॉर्ड को लेने के लिए वैभव फाइनल मैच देखने खुल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. जहां उनको ICC के चेयरमैन जय शाह के साथ बैठ कर फाइनल मैच देखते हुए देखा गया. जब सूर्यवंशी को ये सारे अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए अवॉर्ड सेरेमनी में बुलाया गया तो रवि शास्त्री ने वैभव से पूछा की इस सीजन तुम क्या क्या सीखा? जिसपर वैभव ने कहा, ‘इस सीजन में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है और अपने गेम को परिस्थितियों के हिसाब से कैसे चेंज करना है.’

वैभव ने कहा, ‘आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते. आपको गेम की स्थिति को समझना होगा उसके बाद टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा. मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला.’ वैभव ने आगे कहा, ‘मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं.’ वैभव ने ये भी कहा कि मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं, जिसके लिए मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा.

वैभव सूर्यवंशी के नाम पांच बड़े अवॉर्ड

ऑरेंज कैप: 776 रन
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: (237.31 स्ट्राइक रेट)
सुपर सिक्स ऑफ द सीजन: 72 छक्के

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *