JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर का बड़ा मुकाबला, टिकट बिक्री शुरू

Share this News:

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू हो गई है। वहीं, ऑफलाइन टिकट 25 नवंबर से उपलब्ध होंगे।

मैच की टिकटें 1,200 रुपये से शुरू होकर 12,000 रुपये तक कीमत में उपलब्ध हैं। सीटों को विंग और टियर के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। विंग A और C में लोअर टियर की कीमत 1,600 रुपये और अपर टियर 1,300 रुपये रखी गई है।

वीआईपी अनुभव चाहने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए अमिताभ चौधरी पवेलियन में प्रीमियम टैरेस सीटें 2,400 रुपये में उपलब्ध हैं।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और रिकॉर्डिंग कारणों से नवजात बच्चों सहित हर दर्शक के लिए वैध टिकट अनिवार्य होगा।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *