योगी के आशीर्वाद के साथ पंकज चौधरी ने भरा पर्चा, अध्यक्ष बनना लगभग तय

Share this News:

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे. इसके साथ ही इस दौरान बीजेपी के सीनियर नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी मौजूद रहे. सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम उनके प्रस्तावक बने.

महाराजगंज जिले से बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता लखनऊ एयरपोर्ट के साथ ही पार्टी दफ्तर पर पहले से ही मौजूद थे. बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के यूपी बीजेपी का अगला अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज सीट से लोकसभा सांसद हैं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *