नीतीश सरकार का बड़ा कदम – 21 लाख महिलाओं के खाते में ₹10-10 हजार की सीधी मदद

Share this News:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कुल 210 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 10 हजार रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल विजय भवन में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी महिलाएं (दीदियाँ) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त, एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद महिलाओं को राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्हें विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

सरकार की इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक भागीदारी को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *