वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दरभंगा से बीजेपी विधायक सह भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पर बड़ा आरोप लगाया है। सहनी ने कहा कि पिछले 20 सालों से यहाँ के विधायक ने सिर्फ लोगों का जमीन हड़पा है।
पद का दुरूपयोग कर जमीन की सौदेबाजी करते है मंत्री
मुकेश सहनी ने राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि वर्तमान विधायक अपने क्षेत्र में विकास की जगह पिछले 20 सालों से जमीन की खरीद-बिक्री और कब्जे के कारोबार में संलिप्त है। मुकेश सहनी ने कहा संजय सरावगी जनता के हित की बात नहीं करते, बल्कि सस्ती दरों पर जमीन खरीदने और कब्जा कराने में लगे रहते हैं। सहनी ने आरोप लगाया कि मंत्री पद का दुरुपयोग कर जमीन के सौदे करवाए जा रहे हैं।
मंत्री की फिलहाल कोइ प्रतिक्रिया नहीं
उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और इस बार ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए तैयार है। फिलहाल मंत्री संजय सरावगी की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।









