पश्चिमी सिंहभूम – हाथी ने कुचला, परिवार में तीन की मौत

Share this News:

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में बीते रात हाथी ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला है। जिसमें दो बच्चे शामिल है। एक घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। बीती रात सोमवार को 10:30 बजे हाथी के कुचले जाने से दो बच्चों समेत एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

खूंखार दंतैल हाथी का आतंक

इस खूंखार दंतैले हाथी का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है। अब तक क्षेत्र में कुल 13 व्यक्ति हाथियों के कुचले जाने से मृत्यु हो गई है, जिसमें 6 गोईलकेरा प्रखंड के है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत और बच्ची घायल

इसी क्रम में सोमवार रात को हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई जिसमें पिता, पुत्र, पुत्री शामिल है। मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां के रूप में की गई है। वही एक बच्ची घायल जिंगीं बाहदां है, जिसको बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने राउरकेला, ओडिशा रेफर कर दिया है। घायल बच्ची को सिर में चोट आई है।

तत्काल मुआवजा स्वरूप 20 हजार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिवारजनों को वन विभाग की टीम की ओर से बीते रात्रि में ही तत्काल मुआवजा स्वरूप 20 हजार दिया गया है और आवश्यक कागजी कार्रवाई किया गया है। घायल बच्ची जिंगी बाहदा का गोइलकेरा में प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *