रांची में मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 27 जून को कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद

Share this News:

रांची: मुहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून 2026 को राजधानी रांची में विभिन्न इलाकों से ताजिया और जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। निर्धारित मार्गों पर सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक सामान्य और यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

प्रशासन के अनुसार किशोरी यादव चौक, अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, प्लाजा चौक, चडरी तालाब, पुरुलिया रोड, सर्जना चौक, सुजाता चौक, कर्बला चौक, राजेंद्र चौक और अंबेडकर चौक समेत कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और आवाजाही पर रोक रहेगी।

इसके अलावा एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुढ़िया गली, राधेश्याम गली, कडरू, रेडिसन ब्लू होटल मार्ग, मेकॉन चौक और कमांडेंट आवास मोड़ से आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के अन्य मार्गों पर भी आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *