चाईबासा थैलेसीमिया रक्त कांड के विरोध में मोराबादी में मौन धरना

Share this News:

मोराबादी स्थित थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मूर्ति स्थल पर मौन धरना दिया। यह प्रदर्शन चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना के विरोध में आयोजित किया गया।

धरने में राज्यभर के थैलेसीमिया पीड़ित परिवार, रक्तदान संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने इसे स्वैच्छिक रक्तदान की भावना और मानवता के खिलाफ बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, ब्लड बैंक व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की।

कार्यक्रम का आयोजन लहू बोलेगा’ रक्तदान संगठन, रांची और झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कोऑर्डिनेशन कमेटी के सहयोग से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता और राज्य में सुरक्षित रक्तदान व्यवस्था नहीं बनती, उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

विशेष रूप से इस कांड में एक लड़की शाक्षी को HCV पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *