झारखण्ड के राजधानी रांची के कल्याण कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को ई-कल्याण छात्रवृत्ति 2025 की लंबित राशि को लेकर छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार पर छात्रवृत्ति वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि इससे गरीब और जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रों ने छात्रों का सहारा है, छात्रवृत्ति हमारा अधिकार है जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि जब तक छात्रवृत्ति की राशि जारी नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तत्काल छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
एक छात्र ने कहा, सरकार की उदासीनता के कारण हजारों छात्रों की शिक्षा अधर में है। जब तक छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी, हम यहीं डटे रहेंगे। फ़िलहाल इस मामले पर अब तक सरकारी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।










