जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड में सरस्वती पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मशहूर मूर्तिकार अक्षय भंडारी, दयामय पाल और रुपेश पाल ने इस अवसर के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक देवी सरस्वती की प्रतिमाओं का निर्माण किया है।
इस वर्ष यहां कुल 125 मूर्तियों का निर्माण किया गया है, जिनकी कीमत 500 रुपए से लेकर 40,000 रुपए तक है। मूर्तियों की डिमांड केवल जामताड़ा जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पड़ोसी जिला दुमका और पश्चिम बंगाल राज्य से भी ऑर्डर मिल रहे हैं।
विशेष रूप से दुमका से ऑर्डर की गई 12 फुट लंबी श्री कृष्ण और गौरांग महाप्रभु की मूर्तियां यहां का आकर्षण बनी हुई हैं। इसके अलावा कई अन्य आकर्षक मूर्तियों का भी निर्माण किया गया है।
शुक्रवार को इन मूर्तियों को पंडाल और शिक्षण संस्थानों में ले जाकर स्थापित किया जाएगा। सोमवार को मां सरस्वती की पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट










