रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 28 मार्च 2026 को प्रदेश के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद नई टीम के साथ यह पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भाजपा का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।










