ऑपरेशनल दिक्कतों से इंडिगो की उड़ानें ठप, रांची–कोलकाता टिकट ₹55,117- यात्री भड़के

Share this News:

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। भारतीय एयरलाइन कंपनी Indigo की ओर से अचानक फ्लाइट कैंसिल और देरी की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कई घंटों तक अफरा-तफरी बनी रही। कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए 12 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि 6 फ्लाइट्स कई घंटों लेट उड़ान भरीं।

इस दौरान एयरपोर्ट का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। हजारों यात्रियों ने फ्लाइट रद्द होने पर नाराजगी जताई। कई यात्रियों ने बताया कि वे शादी समारोह में शामिल होने, मेडिकल इमरजेंसी, इंटरव्यू और बच्चों की परीक्षा के लिए यात्रा पर जा रहे थे, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने से उनका पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया.

चार हजार वाला टिकट 55 हजार में
इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने का असर हवाई किरायों पर भी नजर आया। अन्य एयरलाइंस के टिकटों की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया।

शनिवार को कुछ प्रमुख रूटों का किराया इस प्रकार रहा:

रूट किराया
रांची–कोलकाता ₹55,117
रांची–दिल्ली ₹24,999
रांची–मुंबई ₹48,549
रांची–चेन्नई ₹43,482
रांची–पटना ₹40,662
रांची–बेंगलुरु ₹53,011
रांची–भुवनेश्वर ₹44,284

सामान्य दिनों में महज ₹4,000 में मिलने वाला रांची-कोलकाता किराया शुक्रवार को ₹55,117 तक पहुंच गया। कई यात्रियों ने इसे एयरलाइंस द्वारा आकस्मिक अवसर पर किराया बढ़ाने की एक बड़ी विफलता बताया।

एयरपोर्ट पर हंगामा और काउंटर पर लंबी कतारें
इंडिगो काउंटर पर अचानक भीड़ बढ़ गई। यात्रियों ने रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट की मांग की। कुछ जगहों पर यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। एयरपोर्ट पर लगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर पूरे दिन “Flight Cancelled” और “Rescheduled” के नोटिस चलते रहे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *