झारखंड बंद का रांची में खास असर, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का प्रदर्शन

Share this News:

राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मंगलवार को आहूत ‘झारखंड बंद’ का असर कई इलाकों में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किए गए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. कई जगहों पर दुकानों को भी बंद कराया गया.उपराजधानी दुमका में मिला-जुला देखने को मिला. सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बड़ा बांध क्षेत्र से एक विशाल जुलूस निकाला. यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए टीन बाजार, मुख्य बाजार और अंतरराज्यीय बस स्टैंड तक पहुंचा. जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए. बस स्टैंड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को जाम कर दिया, जिससे बसों का परिचालन बाधित हुआ और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. हालांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित कर आवाजाही बहाल कराई गई. बाजार बंद कराने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के प्रमुख टीन बाजार चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने “नौकरियां बेचना बंद करो” और “हेमंत सोरेन इस्तीफा दो” जैसे तीखे नारे लगाए. शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में दुकानें बंद रहीं, जबकि अन्य हिस्सों में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *