झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के पदों में बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। जिसमें डीजी स्तर से जिला स्तर तक के 30 आईपीएस का तबादला किया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनो का ही प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं चाईबासा में एसपी के पद पर कार्यरत राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया है। जारी अधिसूचना के अनुसार वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है, जबकि जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को एसीबी में एडीजी पद सौंपा गया है।
बता दें कि अनुराग गुप्ता लंबे समय से सीआईडी और स्पेशल ब्रांच डीजी दोनों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, लेकिन अब वह सिर्फ झारखंड के डीजीपी के पद पर रहेंगे। दूसरी तरफ, रांची के पूर्व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, जो हाल ही में डीआईजी के पद पर प्रमोट हुए हैं, उन्हें एसीबी में डीआईजी बनाया गया है।
कौन कहां गए
डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और ईसीबी का प्रभार वापस लिया गया।
वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आईपीएस सुमन गुप्ता को रेल एडीजी का पद दिया गया है।
आईपीएस प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बना गया है।
रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का प्रभार सौंपा गया है।
बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया।
नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया।
दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।
सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे।
सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।
आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया।
सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।
चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।
शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया।
चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।
देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।
अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।
अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया।
श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया।
रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया।
दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया।
कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया।
मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया।
मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया।
पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया।










