चाईबासा के सारंडा जंगल में बड़ी मुठभेड़ – कोबरा जवानों और नक्सलियों के बीच घंटेभर चली गोलीबारी

Share this News:

चाईबासा के सारंडा में कोबरा के जवानों एंव नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र एंव जराईकेला थाना क्षेत्र के मारंगपोगा एंव तेताई के जंगलों में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर को 45 मिनट से 1 घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग हुई है।

वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है । वहीं लगातार पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। हांलाकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 के जवान सारंडा जंगल के कोलापू क्षेत्र में नक्सलियों के दस्ते की मौजूदगी की खबर मिली जिसके बाद जवान सर्च अभियान चला रहे थे। इसी बीच सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देख, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद जवानों मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

हालांकि नक्सली जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर घने जंगलों में भागने में सफल रहे। वहीं खबर भी आ रही है कि कुछ नक्सलियों को फायरिंग के दौरान गोली भी लगी है। हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *